फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के शूकरनगर में लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाला फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2020 05:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के शकूर नगर में वीडियो बनाकर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने का नजारा दिखाने वाले काशिफ अली को ब्रह्मपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में काशिफ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया और फिर उसको कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले फर्जी पत्रकार गिरफ्तार
जनपद मेरठ में कोरोना वायरस के दृष्टिगत किए गए लॉकडाउन में रविवार को थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र मे अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा सैनिटाइजर व मास्क वितरण के दौरान एक बाईक जिस पर प्रेस का स्टीकर लगा था, बाइक पर सवार दो व्यक्ति जिन्होनें उक्त प्रेस का आईकार्ड पहन रखा था, को रोककर पूछताछ व चेकिंग की गई।

पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों का किसी भी प्रेस से कोई संबंध नहीं पाया गया। उक्त दोनों व्यक्ति फर्जी आईकार्ड लगाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए मीडिया व अधिकारीगणों को गुमराह कर रहे थे। जिन्हे आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना ब्रहमपुरी पुलिस को सुपुर्द किया गया ।    
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
-सुहेल पुत्र फिरोज अहमद निवासी मौ. गुलजार इब्राहिम, थाना ब्रह्मपुरी मेरठ
-अहमद पुत्र नसीम निवासी गली नं0 7 रशीद नगर, थाना ब्रह्मपुरी मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें