फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस पर रौब जमाकर केस दर्ज कराती थी जोया खान, खुल रहीं कारनामों की परत-दर-परत

Sat, 06 Apr 2019 05:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फर्जी आईएफएस जोया खान के बारे में जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्जी आईएफएस अधिकारी जोया खान के कारनामों की परत-दर-परत खुलने लगी हैं। पुलिस अफसरों पर रौब जमाकर जोया मुकदमे दर्ज कराती थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद छह जनपदों की पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही जोया के दबाव में दर्ज मुकदमों की दोबारा से जांच करने की बात कहीं है। बताया गया है कि जोया का मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद में ज्यादा आना-जाना रहता था।
विज्ञापन


नोएडा पुलिस ने जोया खान व उसके पति हर्ष प्रताप सिंह को जेल भेज दिया है। जोया ने पूछताछ में बताया है कि मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़ और गुरुग्राम जिले की पुलिस से उसने वीआईपी सुविधा ली थीं। जांच में सामने आया कि जोया ने कई थानों में खुद को आईएफएस बताकर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। 

मेरठ में सदर बाजार थाने में जोया की बहन की शिकायत पर पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जोया पुलिस अधिकारियों पर अपना रौब जमाती थी। इसके चलते थानों में उसकी कॉल करते ही रिपोर्ट दर्ज हो जाती थी। पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी। नोएडा पुलिस ने जोया की सारी रिपोर्ट पांच जनपदों को भेजी है, ताकि वह भी जांच कर सके।
विज्ञापन

पति पीए बनकर करता था बात 
जोया अपने पति हर्ष प्रताप सिंह को अपना पीए बताती थी। उसका नाम अनिल शर्मा बताती थी। अनिल पुलिस अधिकारियों को फोन करता था। बोलता था कि संयुक्त राष्ट्र, सुरक्षा परिषद हेतु सिक्योरिटी चीफ व प्रमुख सचिव मैडम जोया खान बात करेंगी। इतना सुनते ही पुलिस अधिकारी हैरान हो जाते थे। इसी नाम से एसएसपी को ई-मेल भी भेजती थी। खुद को संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय और यूनाईटेड नेशन आर्गनाईजेशन काउंसिल, वाशिंगटन डीसी भी बताया करती थी। 

दिल्ली-एनसीआर में थे कई ठिकाने 
जोया खान के दिल्ली-एनसीआर में कई ठिकाने थे। कई फ्लैट जोया ने किराये पर ले रखे हैं। दिल्ली-एनसीआर में जोया के कई गोरखधंधे भी बताए गए हैं। उसकी पुलिस जांच करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जोया और उसके पति के महंगे खर्च कैसे पूरे होते थे, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आम महिला कैदियों के साथ रखी जोया 
सरकारी अधिकारियों पर रौब जमाने वाली फर्जी आईएफएस जोया खान ने बृहस्पतिवार रात लुक्सर जेल में आम महिला कैदियों के साथ गुजारी। इस दौरान जोया गुमसुम दिखाई दी और उसने किसी से बातचीत नहीं की। उसने किसी भी खास चीज की मांग नहीं की।

शुक्रवार को जोया खान के माता-पिता बेटी से मिलने जेल में पहुंचे। उनकी करीब बीस मिनट तक मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि माता-पिता बेटी के कारनामों से खुद को शर्मिंदा महसूस कर रहे थे। हालांकि, उसके पति हर्ष प्रताप सिंह से मुलाकात करने कोई नहीं पहुंचा। जेलर सत्यप्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार को जेल पहुंचने के बाद जोया को आम महिला कैदियों के साथ रखा गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें