मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं के ठहरने की उत्तम व्यवस्था, वीआईपी स्नान व दर्शन कराने का लालच दिया गया। साथ ही कमरे की फोटो और सभी पैकेज दिखाकर कुल 18.90 लाख रुपये ले लिए। जब वह प्रयागराज आकर शिवद्या कैंप गए तो पता चला कि उनकी कोई बुकिंग नहीं है। शिकायत पर महाकुंभ साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर प्रयागराज साइबर पुलिस को सौंप दिया था।
सोमवार को साइबर थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा, कांस्टेबल रणवीर सिंह सेंगर, अतुल त्रिवेदी, प्रदीप कुमार यादव, रूप सिंह व अनुराग यादव की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, चार सिम, पांच एटीएम कार्ड और 515 रुपये नकद बरामद किए हैं।