फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गढ़ रोड पर चोरों ने दुकान से 80 हजार के फल उड़ाए, CCTV में कैद हुई वारदात

Tue, 07 Oct 2025 03:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में चोरों ने गढ़ रोड स्थित फल की दुकान से 80 हजार रुपये के फल चोरी कर लिए। पास की दुकान पर लगे CCTV में तीन चोर कार से चोरी का माल ले जाते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र में चोरों ने एक फल की दुकान से 80 हजार रुपये कीमत के फल चोरी कर लिए। वारदात 1 अक्तूबर की रात की है। चोरों की करतूत पास की दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें स्विफ्ट कार सवार तीन आरोपी चोरी का सामान ले जाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

बिहार निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि वह नेहरू कॉलोनी, गढ़ रोड पर रहता है और भारत पेट्रोल पंप के सामने उसकी फलों की दुकान है। वह रात में दुकान बंद कर घर चला गया था, लेकिन अगली सुबह जब वापस लौटा तो देखा कि दुकान का ताला टूटा पड़ा है और दुकान से लगभग 80 हजार रुपये कीमत के फल गायब हैं।

पीड़ित का शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। CCTV फुटेज में स्विफ्ट कार सवार तीन लोग चोरी का माल ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि दो साल में यह सातवीं बार है जब उसकी दुकान पर चोरी हुई है, लेकिन एक भी चोरी का खुलासा अब तक नहीं हुआ।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें