फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा महानगर अध्यक्ष के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई

विज्ञापन
रेलवे रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज और पार्टी क - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज के नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। सोमवार को महानगर अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे रोड थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ कैंट सुभाष सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष को सुबह अपने नाम से बनी फेसबुक आईडी की जानकारी मिली। इस पर उनका फोटो भी लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और जनसंपर्क के लिए उपयोग की जाती है। ऐसे में किसी असामाजिक तत्व द्वारा इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे पार्टी और कार्यकर्ताओं को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें