कर्मचारियों से भी हो रही पूछताछ
फैक्टरी में मौजूद कुछ कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे फैक्टरी के संचालन, तैयार माल और कच्चे माल की सप्लाई से जुड़ी जानकारी ली जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तैयार सिगरेट की सप्लाई कहां और किस माध्यम से की जाती थी।
बिल्डिंग संचालक और स्कूल प्रबंधन की भूमिका भी जांच में
फैक्टरी के लिए पुरानी स्कूल बिल्डिंग के इस्तेमाल को लेकर पुलिस अब भवन संचालक और पूर्व स्कूल प्रबंधन की भूमिका भी जांच रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि बिल्डिंग किसके कब्जे में थी और वहां कथित अवैध गतिविधि चलने की जानकारी संबंधित लोगों को थी या नहीं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।