NCERT FAKE BOOKS: मेरठ में दिल्ली रोड स्थित सूर्यापुरम कॉलोनी में एनसीईआरटी की राजनीति विज्ञान की नकली किताबें तैयार की जा रही थीं। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने टीम गठित कर छापा मारा और मौके से बड़ी मात्रा में नकली किताबें बरामद कीं। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया।
वहीं एनसीईआरटी की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। यहां एक मकान से राजनीति विज्ञान विषय की लाखों की कीमत की किताबें बरामद की गईं। अभी इन किताबों की गिनती के साथ ही अन्य जानकारियों के लिए पड़ताल की जा रही है। हिरासत में लिए गए चारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
एएसपी विवेक यादव के मुताबिक, एक सूचना के आधार पर सोमवार शाम सूर्यापुरम कॉलोनी स्थित एक मकान पर टीम गठित कर छापा मारा गया था। मकान में काफी दिन से अवैध रूप से एनसीईआरटी की नकली किताबें तैयार की जा रही थीं। मकान के अंदर से लाखों रुपये कीमत की किताबें मिली हैं। इन किताबों को कब्जे में लेने के बाद मौके से बाइंडिंग कराने वाले अभिलाष, प्रिंटिंग कराने वाले सतेंद्र और इन किताबों को बाजार में सप्लाई करने वाले आदिल और महराज को हिरासत में लिया गया था।
यह भी पढ़ें: UP: प्रेमिका के घर में बेड-बॉक्स में छिपा था पति, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा, खूब वायरल हो रहा मामला