सिसौली में प्राचीन मां दुर्गा मंदिर पर मेले का शुभारंभ
मुंडाली। मेरठ गढ़ मार्ग पर गांव सिसौली स्थित पंडित राम स्वरूप दुर्गा हॉयर सेकेंड्री विद्यालय के प्रांगण में स्थित प्राचीन मां दुर्गा मंदिर पर आयोजित मेले का भाजपा के पूर्व सांसद विजयपाल सिंह तोमर ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ के अवसर पर विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि मेले और धार्मिक आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्राचीन परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं।
उन्होंने मंदिर एवं मेला समिति को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि तथा मेले में आयोजित होने वाले दंगल के पूर्व सांसद के बेटे कृष्णकांत तोमर द्वारा 21 हजार रुपये भेंट किए। मेला समिति की ओर से विजयपाल सिंह तोमर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों में कुश्ती का दशकों से क्रेज रहा है। अलका तोमर सहित कई दिग्गज खिलाड़ी इस क्षेत्र से निकले हैंद्ध उन्होंने आयोजित दंगल अनुशासन, साहस, परिश्रम और खेल भावना को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, ग्राम प्रधान प्रवीण तोमर, कृष्णकांत तोमर, योगेन्द्र तोमर, प्रशांत तोमर भगवानपुर, संजय कुमार, आशेराम फौजी, सत्यप्रकाश, कुलदीप शर्मा, विनय तोमर आदि मेला समिति सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
दंगल में विनय ने शाहनवाज को हराया
मेले में आयोजित दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया जिसमें पहला दंगल विनय कुमार और शाहनवाज के बीच खेला गया जिसमें विनय कुमार विजयी रहा जिससे 5100 रुपये की इनामी राशि दी गई। दूसरा दंगल वंश कुमार और बाबर सपनावत के बीच हुआ जो निर्धारित समय तक कोई निर्णायक परिणाम नहीं निकलने पर दंगल बराबरी पर छूटा। दंगल में पहलवानों के प्रदर्शन को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।