फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य गंग नहर पर माघ में लगने वाला मेला स्थगित, श्रद्धालु कर सकेंगे मां भद्रकाली के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य गंग नहर पर माघ में लगने वाला मेला स्थगित, श्रद्धालु कर सकेंगे मां भद्रकाली के दर्शन
विज्ञापन

हस्तिनापुर। मध्य गंग नहर किनारे प्रतिवर्ष माघ महीने में लगने वाले मेला इस बार स्थगित कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार भद्रकाली मंदिर पर श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मां भद्रकाली के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
माघ महीने में प्रतिवर्ष मध्य गंग नहर किनारे मौजूद मां भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर में लाखों श्रद्धालु प्रत्येक सोमवार को प्रसाद चढ़ाने के लिए आते हैं। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पशुधन और अच्छी फसल की कामना के लिए यहां दूध-घी से बने व्यंजनों का प्रसाद चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर में मेले का आयोजन नहीं होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्रद्धालुओं को मां के दर्शन करने की अनुमति दी गई है। मेला परिसर में किसी भी प्रकार की दुकान लगाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है।
थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें