फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जाहरवीर गोगा माड़ी पर लगा मेला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी स्थित जाहरवीर गोगा माड़ी पर आयोजित दो दिवसीय मेले का रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने जाहरवीर गोगा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन


मेले में श्रद्धालुओं ने झंडा-निशान खड़ा कर परंपरागत तरीके से पूजा की। सुबह से ही माड़ी परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मेले में पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का आनंद लिया। भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जाहरवीर गोगा माड़ी पर शिव मंदिर सेवा समिति के सुशील कुमार ने बताया कि दो दिवसीय मेले में क्षेत्र के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें