डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, 20 दिन पहले बना था पिता
परिजनों के अनुसार आकाश की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी ने करीब 20 दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। नवजात के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक हुए हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता की मौत के बाद संभाल रहा था परिवार की जिम्मेदारी
परिजनों के अनुसार आकाश के पिता राकेश की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी थी। आकाश की एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। इसके अलावा तीन भाई और एक बहन अभी अविवाहित हैं। पिता की मौत के बाद आकाश ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। मजदूरी कर वह परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।