परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान राहुल को घर से बुलाकर ले जाने वाला सौरभ अपने कैलावड़ा (खतौली) निवासी ममेरे भाई अंकित के साथ शराब के नशे में गांव में घूमता हुआ मिला। पीड़ित परिजनों ने सौरभ से राहुल के संबंध में पूछताछ की। उसकी बातों पर संदेह होने पर पुलिस को सूचना दे दी। इस पर इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
सीओ शकील अहमद ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने राहुल की शराब पिलाने के बाद हत्या करने की जानकारी दी। इस पर रविवार की रात में ही युवक का शव व उसकी बाइक के साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू व सुआ गांव राजपुर कलां के जंगल से बरामद कर लिया गया।
सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने राहुल की हत्या के लिए गांव के ही फैक्टरी मालिक राजकमल से 1.15 लाख की सुपारी ली थी। आरोपियों ने बताया कि फैक्टरी मालिक के राहुल की पत्नी से संबंध थे। इसी के चलते उसने राहुल की हत्या के लिए सुपारी दी थी।
पुलिस ने आरोपी फैक्टरी मालिक की तलाश में दबिश दी, लेकिन इससे पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/