फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अकाउंट बनाकर Facebook पर डाले अश्लील फोटो

Wed, 30 Aug 2017 11:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फेसबुक पर डाले अश्लील फोटो
विज्ञापन
चचेरे भाई ने छात्र का फर्जी अकाउंट बनाकर फेसबुक पर अश्लील फोटो डाल दिए। पीड़ित ने पुलिस अफसरों से पूरे प्रकरण की शिकायत की। साइबर सेल ने मामले की जांच की तो पूरा प्रकरण खुल गया।
विज्ञापन


भावनपुर क्षेत्र के पचपेड़ा निवासी अनुज कुमार आदित्य पंजाब में एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रहा है। छात्र ने पुलिस अफसरों से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि फेसबुक पर उसके नाम से एक फर्जी अकाउंट बना दिया। जिसके बाद कुछ अन्य छात्रों और दोस्तों ने उस पर अश्लील फोटो डालने की बात की। कवर पर अनुज का फोटो लगा दिया है, जबकि लड़कियों के अश्लील फोटो अपलोड कर दिए गये। साइबर सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि छात्र के  नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाने वाला अनुज का चचेरा भाई है। साइबर सेल की टीम ने आरोपी से पूछताछ की। 

आरोपी ने मांगी माफी
आरोपी युवक ने अपनी आईडी दूसरे नाम से बना रखी है। जिससे मामला पकड़ में न आए। आरोपी ने साइबर सेल के ऑफिस में पीड़ित अनुज के परिजनों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। फिलहाल आरोपी को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें