फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगनौली नरसंहार के चश्मदीद ने पहचाने दोनों आरोपी, दो पुलिसकर्मियों समेत पांच की हुई थी हत्या

Tue, 02 Oct 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
यूपी के बागपत में गांगनौली गांव में दो साल पहले हुई पांच लोगों की हत्या के मामले में त्वरित न्यायालय प्रथम शक्ति पुत्र तोमर की कोर्ट में सुनवाई हुई। नरसंहार के चश्मदीद गवाह अमन की मुख परीक्षा कराई। उसने दोनों आरोपियों को पहचान लिया है। अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को होगी। जानें क्या था यह नरसंहार:-  
विज्ञापन

 

वादी के अधिवक्ता सतेंद्र खोखर ने बताया कि गांगनौली गांव में दो साल पहले पुलिस अभिरक्षा में सविता, प्रीति निवासी गांगनौली, मांगेराम निवासी वाजिदपुर व एचसीपी राकेश एवं कांस्टेबल विजय की गोलियों से भूनकर हत्या की। जबकि वाजिदपुर गांव निवासी अमन ने वहां से भागकर जान बचाई । इस मामले में पुलिस ने पंकज मान व हरीश को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।

यह मामला त्वरित न्यायालय प्रथम शक्ति पुत्र तोमर कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में मृतक सविता के बेटे पंकज की गवाही हो चुकी है। घटना के चश्मदीद गवाह अमन की सोमवार को गवाही हुई।  न्यायिक अधिकारी के समक्ष उसकी मुख परीक्षा कराई । अमन ने आरोपी पंकज मान व हरीश को पहचान लिया है। आरोपियों को देखकर अमन ने कहा कि ये ही दोनों है जिन्होंने मेरी बुआ सविता समेत पांच लोगों की हत्या की । अधिवक्ता ने बताया कि प्रति परीक्षा 12 अक्तूबर को होगी।  

इस तरह हुआ था नरसंहार 
गांगनौली गांव में 10 अक्तूबर 2016 को नरसंहार हुआ । वाजिदपुर गांव निवासी मांगेराम अपने पौत्र अमन के साथ गांगनौली गांव में बेटी सविता से मिलने आया । सविता घर में काम कर रही थी। उनकी सुरक्षा में दो पुलिस कर्मी घर में मौजूद थे। तभी दो बदमाशों ने घर पर हमला बोला। बदमाशों ने पहले एचसीपी राकेश व विजय की गर्दन रेत कर हत्या की। इसके बाद सविता व उसकी बेटी प्रीति की गोली मारकर हत्या की। घर के बाहर चारपाई पर बैठे मांगेराम की भी बदमाश जाते समय गोली मारकर हत्या की। यह पूरा घटनाक्रम अमन ने देखा। उसने पड़ोसियों के घर में छिपकर जान बचाई थी। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा निवासी पंकज मान और हरीश को गिरफ्तार किया। वर्तमान समय में दोनों आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई सुनील राठी की पेशी

सुनील राठी को लेकर जाते हुए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के आरोपी कुख्यात सुनील राठी की न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसी से पेशी हुई। राठी तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद है। राठी की 25 आर्म एक्ट के मुकदमे में पेशी हुई। जिला कारागार में नौ जुलाई को मुन्ना बजरंगी की कुख्यात सुनील राठी ने गोलियों से भूनकर हत्या की।

तत्कालीन जेलर ने राठी के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में जेलर, डिप्टी जेलर समेत चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया। सुनील राठी को जिला कारागार से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल शिफ्ट किया । सेंट्रल जेल से उसे तिहाड़ जेल दिल्ली भेजा।

वर्तमान समय में राठी तिहाड़ जेल में है। पुलिस ने जेल के गटर से पिस्टल, 22 कारतूस व दो मैगजीन बरामद की । राठी पर 25 आर्म एक्ट का भी मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में सोमवार को राठी की न्यायालय में पेशी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस उसे पेशी पर लेकर नहीं आई। तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसी से राठी की पेशी हुई। अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को होगी। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें