फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जेईई की परीक्षा पास करने पर दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
जेईई परीक्षा में उत्तीर्ण होने परमिठाई​खिलाते स्कूल प्रबंधक तथा अध्यपाकफोटोस्त्रोत स्कूल प्रं
विज्ञापन
किठौर। गांव लोधीपुर शोभनपुर स्थित एचआरएम पब्लिक स्कूल के छात्र एवं कस्बा शाहजहांपुर निवासी कृष्णा कंसल ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर छात्र को शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

कृष्णा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप किया था। प्रधानाचार्य खुशबू सिंह व पिता मनीष कंसल ने बताया कि कृष्णा ने घर में रहकर सीमित संसाधनों के बीच यू ट्यूब और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री का सहारा लेकर जेईई की तैयारी की। इसी मेहनत और लगन का परिणाम है कि उन्हें आईआईटी जोधपुर में बीटेक (कंप्यूटर साइंस) पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला है। छात्र की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मंगलवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक नागेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य खुशबू सिंह और शिक्षिका नेहा, सरगम और निधि कश्यप सहित अन्य शिक्षकों ने कृष्णा को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें