फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना में सड़कों की जर्जर हालत पर चिंता जताई

विज्ञापन
नगर पालिका में कर अधीक्षक को ज्ञापन देते प. उ. प्र. संयुक्त व्यापार मंडल का प्रति​​निधि मंडल ज्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। संयुक्त व्यापार मंडल ने नगर की जर्जर सड़कों पर चिंता जताई। इनके निर्माण के लिए सोमवार को नगर पालिका के कर अधीक्षक अनिल यादव को ईओ के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मेरठ-मवाना-बिजनौर मार्ग पर बड़ा महादेव मंदिर से पेट्रोल पंप तक सड़क की दयनीय स्थिति पर रोष जताया गया।
व्यापारियों ने बताया कि नगर पालिका की ओर से आरसीसी नाले के निर्माण के बाद खोदे गए नाले को बंद कर टाइल लगाने का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे सड़क किनारे गड्ढे बन गए हैं। इंडियन ऑयल की ओर से पीएनजी पाइपलाइन और जल निगम की ओर से पाइपलाइन डालने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे दोनों ओर की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। व्यापार मंडल ने तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित विभागों की संयुक्त जिम्मेदारी तय करते हुए निर्माण कराने की मांग की गई उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर समस्या को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा। समस्याएं उठाने वालों में अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह, मांगेराम मित्तल, मोहम्मद नदीम, गौरव रस्तोगी, अर्चित जैन सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें