फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद के जिलाध्यक्ष का स्वागत किया

विज्ञापन
रोहटा। रासना गांव में रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज के स्वागत व सम्मान में समार
विज्ञापन
रोहटा। रासना गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्यागी के निवास पर रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन रामसिंह मिर्जापुर ने की। संचालन मयंक त्यागी ने किया। अनिकेत भारद्वाज और उनके साथ आए अतिथियों विधायक गुलाम मोहम्मद, रणवीर दहिया, सुनील रोहटा और नरेंद्र खजुरी का सम्मान किया गया। अनिकेत भारद्वाज ने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व को संगठन को मजबूत करने की अपील की। प्रदीप त्यागी ने चौधरी चरण सिंह, चौधरी अजित सिंह, न्यादर सिंह और पूर्व विधायक ओमप्रकाश त्यागी के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में ओमेश त्यागी, पवन त्यागी, मूलचंद त्यागी, अजय त्यागी, भूषण त्यागी, ओंकार सिंह, सुबोध भदौड़ा, अजीत मलिक, वीरेंद्र मलिक, शिवम त्यागी, सचिन मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें