फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवाओं में मोबाइल की लत और नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई

विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव कुराली में चौहान खाप की पंचायत में मौजूद गणमान्य व्य​क्ति फोटो संवाद
विज्ञापन
- गांव कुराली में चौहान खाप की पंचायत में बुराई दूर रहने किया गया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द। गांव कुराली में रविवार को चौहान खाप की पंचायत आयोजित की गई। जिसमें 21 जून को चौहान खाप की होने वाली महापंचायत को सफल बनाने को लेकर नीति बनाई गई। अध्यक्षता मंगल सिंह चौहान और संचालन मास्टर जसवीर सिंह चौहान ने किया।
ग्रामवासियों ने एकजुटता दिखाते हुए चौहान खाप पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौहान कुराली को गांव की ओर से पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने उन्हें आगामी सामाजिक कार्यों के लिए अपना पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 जून को गांव कुराली में चौहान खाप के सभी 12 गांवों की विशाल पंचायत बुलाई जाएगी। महापंचायत में समाज को कुरीतियों से बचाने और नई दिशा प्रदान करने के लिए कई अहम व ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे। इसी दिन समाज और गांव का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने युवाओं में बढ़ती मोबाइल की लत और नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की। बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि समाज को आगे ले जाना है तो युवाओं को मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल और नशे की सामाजिक बुराई से दूरी बनानी होगी। उन्हें शिक्षा और खेलकूद की ओर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गई। चौहान खाप को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पंचायत में महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गई।
विज्ञापन

दिनेश उर्फ तारा चौहान को गांव कुराली का अध्यक्ष और अंकित चौहान को सिवाल खास का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पंचायत ने समाज हित में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें