फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंधक पोटाश कूटते समय विस्फोट, तीन सगे भाई झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

इंचौली के खरदौनी गांव में त्योहार पर हुआ हादसा
16 साल के एक भाई का एक हाथ उड़ा और एक आंख क्षतिग्रस्त,
11 और ढाई साल के दो भाइयों के चेहरे झुलसे, हालत गंभीर
पटाखे बनाते समय धमाका होने की भी गांव में चर्चा
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
मेरठ/लावड़। दिवाली के त्योहार से पहले इंचौली के खरदौनी गांव में हादसा हो गया। तीन सगे भाई माता-पिता की अनुपस्थिति में इमामदस्ता में गंधक और पोटाश का मिश्रण कूट रहे थे। इस दौरान विस्फोट हो गया। धमाके में 16 साल के बड़े भाई शिवम का एक हाथ उड़ गया और एक आंख क्षतिग्रस्त हो गई जबकि 11 साल के मोनू और ढाई साल के अनंत के चेहरे झुलस गए। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बतायी गयी। वहीं, गांव में चर्चा है कि पटाखे बनाते समय विस्फोट हुआ था।
पुलिस के अनुसार खरदौनी निवासी सतीश मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे सतीश घर से बाहर था जबकि उसकी पत्नी दवा लेने गई थी। इस दौरान शिवम दिवाली पर धमाका करने के लिए कहीं से लोहे की नली में गंधक पोटाश भरकर लाया था। लेकिन जानकारी न होने पर गंधक पोटाश को इमामदस्ते में कूटने के लिए डाल दिया। पहले ही वार में जोरदार धमाका हुआ और चीख पुकार मच गई। घर मौजूद बहन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर कांप गए। शिवम समेत तीनों भाई बुरी तरह तड़प रहे थे।
विज्ञापन

बताया गया कि गंधक और पोटाश के विस्फोट से इमामदस्ता भी टूट गया और उसके टुकड़े शिवम के शरीर से जाकर लगे, इससे शिवम बुरी तरह घायल हो गया। जबकि उसका शरीर भी झुलस गया। शिवम के पास खड़े होने के चलते छोटे भाई मोनू के आंख में चोट लगी जबकि चेहरा भी झुलस गया। मोनू के साथ ही मासूम अनंत का चेहरा भी झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे माता-पिता ने देर रात ही तीनों बच्चों को शहर के न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया।
सरधना धमाके की आ गयी याद
जिस समय तेज धमाका हुआ तो आसपास के ग्रामीण कुछ दिन पूर्व सरधना में हुए धमाके को याद कर डर गए। वहीं, इंचौली पुलिस पटाखों के अवैध जखीरे में विस्फोट होने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। लेकिन जांच में मामला कुछ ओर ही निकला। हालांकि गांव में चर्चा यह भी है कि पटाखे बनाते समय विस्फोट हुआ।
छिपाने की कोशिश की
गांव में चर्चा रही कि शिवम के माता पिता ने पहले मामले को छिपाने की कोशिश की। पहले बताया कि तीनों बच्चे चूल्हे की चपेट में आकर झुलस गए थे। लेकिन शुक्रवार सुबह पुलिस ने गांव में जांच शुरू की गंधक और पोटाश का मामला सामने आया।
विज्ञापन

गंधक पोटाश से धमाका
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चों को गंधक-पोटाश का उपयोग करने की जानकारी नहीं थी। वह पहली बार गंधक पोटाश लेकर आए थे। मामले की जांच की जा रही है। - बृजेश सिंह, सीओ सदर देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें