फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेस्टोरेंट की रसोई में कूकर फटने से धमाका, कर्मचारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में दिल्ली स्वीट्स रेस्टोरेंट की रसोई में कूकर फटने से धमाका हो गया। इस दौरान कर्मचारी कृष्णा घायल हो गया। हादसे में रसोई में काम कर रहा एक कारीगर घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज की इमर्जेंसी में भर्ती कराया गया। कारीगर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जागृति विहार में शिवम का यह रेस्टोरेंट है। इस पर हमीरपुर निवासी कृष्णा कारीगर है। शुक्रवार शाम कृष्णा रसोई में काम कर रहा था। वह कूकर में आलू उबाल रहा था। बताया जाता है कि कूकर में प्रेशर नहीं बन रहा था। कृष्णा ने उसकी सीटी हाथ से दबा दी ताकि प्रेशर बन जाए। इसी दौरान धमाके के साथ कुकर फट गया। कृष्णा का हाथ लहूलुहान हो गया। धमाके की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग रसोई की ओर दौड़े तो देखा कृष्णा दर्द से कराह रहा था। उसके शरीर पर कूकर में मौजूद खौलता पानी भी गिर गया। इस कारण वह बुरी तरह झुलस चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कारीगर उसे मेडिकल कॉलेज ले आए और भर्ती करा दिया। वहीं, घटना के बाद आसपास के लोग भी दुकान पर एकत्र हो गए, लेकिन दुकान स्वामी ने किसी को कोई जानकारी नहीं दी। रात में जब अस्पताल से सूचना मेडिकल थाने पहुंची तो पुलिस ने रेस्टोरेंट पर पहुंचकर छानबीन की। इस बारे में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर थाना पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें