फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईकोर्ट बेंच के लिए आज पैदल मार्च, बेगमपुल पर मानव शृंखला बनाएंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हाईकोर्ट बेंच के लिए शनिवार को अधिवक्ता कचहरी से बेगमपुल तक पैदल मार्च करेंगे। इसके लिए शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने स्टांप वेंडर, दुकानदार, टाइपिस्ट और दस्तावेज लेखक से दोपहर दो बजे तक कार्य न करने की अपील की। सुबह सभी अधिवक्ता कचहरी स्थित पंडित नानक चंद सभागार पर एकत्र होंगे और फिर पैदल बेगमपुल पर जाकर मानव शृंखला बनाएंगे।
विज्ञापन

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा और महामंत्री राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कचहरी में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की गईं। इसमें हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति एवं मेरठ बार एसोसिएशन के आह्वान पर पैदल मार्च को सफल बनाने के लिए कहा गया। इसके लिए सभी अधिवक्ता सुबह ही कचहरी स्थित पंडित नानक चंद सभागार पर पहुंच जाएं। शहर के मुख्य चौराहे पर धरना भी दिया जाएगा। वहीं, अधिवक्ताओं ने एआईजी स्टांप और उपनिबंधकों से रजिस्ट्री कार्य दोपहर दो बजे से शुरू कराने की अपील की है।
हाईकोर्ट बेंच मिशन के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने अपने साथियों के साथ कचहरी परिसर में पहुंचकर दोपहर दो बजे तक स्टांप वेंडर, दुकानदार, टाइपिस्ट और दस्तावेज लेखक कार्य न करने की अपील की है। मेरठ बार एसोसिएशन सभागार में सैफी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच एवं मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट संजय शर्मा और महामंत्री राजेंद्र राणा को समर्थन देने की बात कही है। इस दौरान नसीब सैफी, धर्मेंद्र कुमार मीवा, अमित शर्मा, अरविंद कांत हितैषी, हाजी नूर, मोहम्मद सलीम, डॉ. शकील, बिल्लू प्रधान, सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें