मेरठ। शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में रविवार को पूजन प्रशिक्षण एवं संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। सौरभ जैन सराफ के संयोजन में लगाए गए शिविर में 65 से अधिक बालक बालिकाओं ने भाग लिया। बच्चों को स्वस्ति मंगल विधान के बारे में जानकारी दी गई।
सौरभ जैन सराफ ने बताया कि इस विधान में जिनेंद्र देव के गुणों का बखान करते हुए उनकी आराधना की जाती है। इसमें अपने पापों का क्षय करने और निर्वाण प्राप्ति की भावना के साथ पुष्प अर्पित किए जाते हैं। अतुल जैन, देवेंद्र जैन, विनोद जैन और अमन जैन ने प्रक्षाल की क्रियाएं कराईं। राहुल जैन, गौरव जैन, वैभव जैन, सम्यक जैन और प्रमोद पारस ने पूजन विधि संपन्न कराई। प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य देवेंद्र जैन और अर्पित जैन परिवार को मिला। ड्रॉ में खुशी जैन विजेता रहीं। उन्हें शीतल जैन की ओर से विशेष पुरस्कार दिया गया। ब्यूरो