फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने में रिंग पिट विधि एवं ट्रेंच विधि अपनाकर लाभ कमाने के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कृषि विज्ञान केंद्र हस्तिनापुर में गन्ना विभाग द्वारा मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सत्र में जनपद के छह गन्ना विकास परिषदों के 60 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

वैज्ञानिक में डाॅ. जितेंद्र कुमार आर्य ने गन्ने में प्राकृतिक खेती कर अत्यधिक लाभ कमाने एवं उत्सर्जित बीमारियों से छुटकारा पाने के विषय में मास्टर ट्रेनरों को ट्रेनिंग दी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुधीर सिंह ने गन्ने में रिंग पिट विधि एवं ट्रेंच विधि अपनाकर लाभ कमाने के तरीके बताए। नंगलामल चीनी मिल के सहायक महा प्रबंधक गन्ना सोमवीर सिंह ने गन्ने में समुचित पोषक तत्वों का प्रबंधन कर लाभ कमाने के तरीके बताए। इफको के एरिया मैनेजर कृष्ण कुमार चौहान ने गन्ने में इफको के उत्पाद के विषय के विषय में बताया।
मेरठ जनपद के उत्कृष्ट किसान रतनपाल सिंह गांव भटीपुरा ने गन्ने की खेती में ट्रेंच विधि में आलू सहफसली एवं ड्रिप सिंचाई के लाभों को साझा किया। किसान रविंद्र त्यागी मोहिउद्दीनपुर ने गन्ने की खेती में रिंग पिट विधि के बारे में बताया। जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल ने सभी मास्टर ट्रेनरों को गन्ने में ट्रेंच विधि एवं गन्ने की खेती के साथ चुकंदर की खेती के विषय में मास्टर ट्रेनरों को बताया। जिला गन्ना अधिकारी ने प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें