दौराला - मछरी गांव में किसानों को दी गई मृदा परीक्षण की जानकारी। स्रोत : स्वयं
दौराला। मछरी गांव में चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड द्वारा संचालित उत्तम संतुलित पोषण अभियान के अंतर्गत किसानों को संतुलित पोषण एवं मृदा स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी गई। किसानों को वैज्ञानिक एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए मृदा परीक्षण के लाभ बताए गए।
कोऑर्डिनेटर रवि ने बताया कि किसानों के खेतों से मृदा नमूने एकत्रित किए गए, जिनका परीक्षण आगरा स्थित कृषि विकास प्रयोगशाला में कराया गया। परीक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। मृदा स्वास्थ्य कार्ड में खेतों की मिट्टी में उपलब्ध विभिन्न पोषक तत्वों की स्थिति तथा संतुलित उर्वरक उपयोग संबंधी आवश्यक सुझाव दिए।