फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाइन शाॅप पर मिली एक्सपायर बीयर, उपभोक्ता ने की शिकायत

विज्ञापन
मोदीपुरम - एक्सपायर हुई बीयर। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पल्लवपुरम के मिलांज मॉल पर राघव वाइंस के नाम से संचालित वाइन शॉप में बुधवार देर शाम बड़ी संख्या में एक्सपायर बीयर बिकती हुई मिली। मामला तब खुला, जब एक उपभोक्ता ने पल्लवपुरम पुलिस से की। आबकारी विभाग जांच में जुट गया है।
विज्ञापन

उपभोक्ता निरंकार सिंह ने बताया कि जब उसने वाइन शॉप से बीयर खरीदी। बीयर में फर्क महसूस हुआ तो एक्सपायर चेक की तो बीयर 3 महीने पहले एक्सपायर हो चुकी थी। उसके बाद उसने बीयर बेचने वाले सेल्समैन को दिखाया और उसकी शिकायत की तो सेल्समैन ने उसे दो मुफ्त बीयर का लालच दिया। शिकायत पर मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने बीयर का पूरा स्टॉक चेक करवाया, जिसमें भारी मात्रा में एक्सपायर बीयर वाइन शॉप के अंदर मिली। अनुज्ञापी को पूरे मामले की जानकारी दी गई और इसके साथ ही थाना पुलिस ने आबकारी पुलिस को भी घटना की जानकारी थी। फिलहाल कितनी बीयर वाइन शॉप में मौजूद है और कब से इसकी बिक्री की जा रही थी इसकी जांच चल रही है। जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि वाइन शॉप पर एक्सपायर बीयर का मामला संज्ञान में आया है। अनुज्ञापी और संबंधित जोन देखने वाले इंस्पेक्टर से पूरी जानकारी ली जा रही है। जांच के आधार पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें