फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदर्शनी में पेश की विकसित भारत की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय जिलास्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य अरुण कुमार और जिला समन्वयक समग्र शिक्षा भूपेंद्र सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की झलक पेश की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने अपने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। जूनियर वर्ग में स्थिर प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया, जबकि सीनियर वर्ग में विद्यार्थियों ने क्रियाकारी मॉडल प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करके छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट मॉडल्स की सराहना की। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विज्ञान आधारित क्रियाकारी शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में मेरठ कॉलेज की प्रो. अर्चना, प्रो. पंजाब सिंह मलिक और एमआईईटी के सीईओ डॉ. प्रशांत गुप्ता रहे। इस अवसर पर डॉ. पवित्रा चौधरी, रुचिरा चंदेल, विचित्र सिंह, हरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें