हस्तिनापुर बूढ़ी गंगा मेले में लगी श्रद्धालुओं की भीड़ स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्राचीन बूढ़ी गंगा किनारे आयोजित मेले में तीसरे दिन कस्बे के लोगों ने जमकर खरीदारी की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ऐतिहासिक नगरी में नगर पंचायत द्वारा गंगा स्नान मेले का आयोजन कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कस्बे के साथ-साथ आसपास के गांव के लोगों ने मेले में तीसरे दिन पहुंचकर अपने बच्चों के साथ लगे झूलों का आनंद लिया। ऐतिहासिक नगरी के प्राचीन स्थलों का भ्रमण किया। मेले में मिट्टी के बर्तन, फूल और शृंगार के सामान की जमकर खरीदारी की। बच्चों ने खिलौने खरीदने में अपनी रुचि दिखाई। नगर पंचायत के कर्मचारी मेला स्थल पर साफ सफाई के लिए लगातार अभियान चलाते रहे।
हस्तिनापुर बूढ़ी गंगा मेले में लगी श्रद्धालुओं की भीड़ स्रोत संवाद
हस्तिनापुर बूढ़ी गंगा मेले में लगी श्रद्धालुओं की भीड़ स्रोत संवाद