फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने वाला अधिशासी अभियंता निलंबित

Sat, 12 Oct 2019 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
तमाम दावों और कोशिशों के बाद भी पीवीवीएनएल में फैला भ्रष्टाचार कम नहीं हो पा रहा है। विद्युत वितरण खंड प्रथम हापुड़ के अधिशासी अभियंता प्रिंस गौतम का रिश्वत मांगे जाने का वीडियो वायरल होने पर एमडी आशुतोष निरंजन ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी सात दिन में अपनी रिपोर्ट एमडी को सौंपेगी। निलंबन अवधि तक प्रिंस गौतम मुख्य अभियंता बुलंदशहर ऑफिस में अटैच रहेंगे।

विभाग में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जहां स्टोर और वर्कशाप जैसे अनुभागों में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछवाया है वहीं अधिकतर उपभोक्ता सेवा को ऑनलाइन कराया है। इसके बावजूद भ्रष्टाचार का कोई न कोई मामला आ ही जाता है। ताजा मामला अधिशासी अभियंता प्रिंस गौतम का है। इनके द्वारा एक व्यक्ति से रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि वायरल वीडियो उन्हें मिला था। इसके बाद हापुड़ के डीएम ने भी उन्हें यह वीडियो भेजा था। वीडियो देखने के बाद प्रथम दृष्टया कदाचार का मामला दिखाई देता है। इसके चलते अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने हेतु प्रिंस गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए निदेशक राजस्व आईपी सिंह की अध्यक्षता में दो सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी सात दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें