एमडीए कर्मचारी की पत्नी ने खाया जहर, मौत
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) कर्मचारी की पत्नी ने शुक्रवार दोपहर गृहक्लेश के चलते जहर खा लिया। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शास्त्रीनगर ई-ब्लॉक निवासी अशोक त्यागी मेरठ विकास प्राधिकरण में लिपिक पद पर तैनात है। दो साल पहले उनकी शादी खजूरी निवासी आरती से हुई थी। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया। अशोक ऑफिस निकल आए और घर में पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।