जौली ऑटो करेगी 50 करोड़ का एमओयू
यूरोपियन देशों में सर्वाधिक पसंद की जाने वाली कार लैंड रोवर के पार्ट्स मेरठ की कंपनी जौली ऑटो इंटरप्राइजेज बना रही है। कंपनी के संचालक रमन जौली ने बताया कि एमओयूू साइन होने पर 50 करोड़ का निवेश किया जाएगा। कंपनी 1982 से इस कंपनी के पार्ट्स बना रही है और 100 प्रतिशत एक्सपोर्ट करती है।
मेरठ में बनेंगी टेबल टेनिस की बॉल
मेरठ की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री एक जिला, एक उत्पाद के तहत आती है। मेडको स्पोर्ट्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के संचालक आयुष महाजन ने बताया कि अभी तक टेबल टेनिस, बैडमिंटन आदि खेलों से जुड़े सामान बना रहे हैं। अब 8 करोड़ की लागत से टेबल टेनिस बॉल का प्लांट लगाएंगे।
यह भी पढ़ें: Meerut: पूर्व मंत्री हाजी याकूब को हाईकोर्ट से फौरी राहत,मीट फैक्टरी के ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक बढ़ी
उर्वरक उत्पादन बढ़ाएंगे
उर्वरक कंपनी फर्टी केम इंडिया के संचालक राम गोपाल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 में 2 करोड़ का एमओयू साइन किया। 50 लोगों को रोजगार दिया। सभी एनओसी आसानी से मिल गई। अब फिर से 2 करोड़ का निवेश करेंगे।
1.5 करोड़ के प्लांट में बनेंगी प्लास्टिक की बोतल
क्वांटम प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड के संचालक सरजीत चावला ने बताया कि 1.5 करोड़ की लागत से प्लास्टिक बोतल बनाने का प्लांट लगाएंगे। विद्युत निगम सहित विभिन्न एनओसी में समस्या आ रही हैं। जमीन खरीद ली है। एमओयू साइन होने पर आगे की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
फर्टीलाइजर कंपनी देगी 50 लोगों को रोजगार
जीके फर्टिलाइजर के संचालक रामदेव शर्मा ने बताया कि पूर्व में उर्वरक और कीटनाशक बनाने में 2.5 करोड़ का निवेश किया था। अब पुन: 1.5 करोड़ का निवेश करते हुए 50 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे।
कौन कितना करेगा निवेश:
कंपनी एमडी निवेश रोजगार
फर्टी केम इंडिया राम गोपाल शर्मा 2 करोड़ 50
जौली ऑटो एंटरप्राइज रमन जौली 50 करोड़ 30
मेडको स्पोर्ट्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड आयुष महाजन 8 करोड़ 20
क्वॉटम प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड सरजीत सिंह चावला 1.5 करोड़ 12
मेसर्स प्रीमियम पैकेजिंग पंकज भार्गव 12 करोड़ 100
मेसर्स मल्टी प्रोडक्ट शशांक विश्नोई 20 करोड़ 40
जीके फर्टिलाइजर रामदेव शर्मा 1.5 करोड़ 50
मेसर्स शिवा इंडस्ट्री सागर अग्रवाल 7 करोड़ 40
मैसर्स मेरठ पैकेजिंग महावीर अग्रवाल 50 करोड़ 100
मैसर्स मानसरोवर इंफ्रा बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड कमल ठाकुर 100 करोड़ 5000
मैसर्स सीको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड अश्वनी गुप्ता 50 करोड़ 300
------- -----------
354 करोड़ 5,742