मेरठ शहर से डेयरियों को बाहर करने का निगम का अभियान लगातार जारी है। संचालकों को चेतावनी दी जा रही है कि एक सप्ताह में डेयरियों को बाहर करो, या फिर जुर्माना झेलने को तैयार रहो। निगम की सख्ती के बाद डेयरी संचालकों ने कुछ डेयरियों को खाली करना शुरू किया है। लेकिन इनकी संख्या शून्य के बराबर है।
मंगलवार को नगर निगम की टीम जैन नगर, देवपुरी, हुमायू नगर, जाहिदपुर, सोहराब गेट पहुंची। इन क्षेत्रों में संचालित सभी डेयरियों को खाली कराने के लिए संचालकों को निर्देश दिए। साथ ही पांच दिन के भीतर डेयरी खाली न करने पर जुर्माना लगाने और पशुओं को जब्त करने की चेतावनी दी।
इस दौरान टीम ने शहर में अलग-अलग जगहों से 20 किलो पॉलिथीन जब्त कीं। साथ ही 14 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। रिटायर्ड सैन्य अधिकारी राजकुमार बालियान का कहना है कि लगातार सभी डेयरियों को बाहर किया जाना है। डेयरी संचालकों को चेतावनी दी जा रही हैं