फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन स्नूकर प्रतियोगिता में खेले रोमांचक मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपन स्नूकर प्रतियोगिता में खेले रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

मेरठ। एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में रविवार को डॉ. बीएल अरोरा की स्मृति में उप्र ओपन स्नूकर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 20 जनवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 10 मैच खले गए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ क्लब उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप ने किया। इसमें मनोज सिंह ने रोहित को 55-24, 30-45, 59-20, 53-26 से हराया। आमिर सैफी ने निखिल कुक्रेजा को 53-18, 40-58, 50-43, 44-22 से हराया। सौरभ आनंद ने प्रिंस यादव को 44-70, 52-19, 16-52, 57-41, 52-49 से हराया। शाहिद हसन रिजवी अलीगढ़, अतुल एलेन से वॉक ओवर मिला। इस प्रकार रादिक अली ने फरहान को 60-27, 16-65, 48-11, 52-20 से हराया। सौरभ को सिवाग बंसल से वॉक ओवर मिला। ईतीश लाल ने विक्की को 61-35, 60-15, 61-30 से हराया। प्रिंस यादव को अर्पण् गोयल बरेली से वॉकओवर मिला। रेहना खान ने करन गर्ग और अमनदीप सिंह ने शोभित श्रीवास्तव को हराया
विज्ञापन

बिलयर्ड्स सचिव ईशु अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। आयोजक सचिव आनंद अरोरा ने स्वागत किया। इस मौके पर क्लब सचिव गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शुभेंद्र मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य अंकुर जग्गी, अनुपम गुप्ता, अविनाश जुनेजा, कमल भार्गव, मयूर मित्तल, अरविंद गुप्ता, अविनाश कपूर, अशोक रस्तोगी, प्रदीप कुमार गोयल, संजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खेलो इंडिया खेलो में विधि ने जीता कांस्य पदक
मेरठ। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘खेलो इंडिया खेलो 2020’ में रविवार को मेरठ की विधि चौधरी ने गोला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक झटका। गुवाहाटी में 11 से 15 जनवरी तक आयोजित खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता में 17 वर्षीय विधि ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 14.05 मीटर गोला फेंककर पदक जीता। पंजाब की जैसमिन कौर ने 14.85 मीटर पर स्वर्ण, हरियाणा की सानिया यादव ने 14.42 मीटर के साथ रजत पदक जीता। जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, सचिव अनु कुमार, मनोज मलिक, विवेक मलिक, अंकुर कुमार, अरुण कुमार सविता चौधरी, धर्मेंद्र ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें