रजबन बड़ा बाजार स्थित होटल पर बार चलता मिला। आबकारी विभाग की टीम और पुलिस ने छापेमारी की तो महिलाओं की भीड़ जुट गई। जांच पड़ताल के दौरान महिलाओं ने अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए टीम को दौड़ा लिया। बाद में पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
पुलिस के अनुसार सदर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में किशन कुमार का पंजाबी तड़का नाम से होटल है। पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को शिकायतें मिल रही थीं कि होटल पर अवैध तरीके से शराब बेची जाती है। बृहस्पतिवार को जिला आबकारी अधिकारी एसपी सिंह के निर्देश पर दस टीमों ने किशन कुमार के घर और होटल पर छापा मारा। जिसका पता चलते ही महिलाओं की भीड़ जुट गई और उन्होंने टीम के कर्मचारियों से हाथापाई कर दी। हंगामे की सूचना पर सदर बाजार पुलिस भी पहुंच गई। मोहल्ले के लोगों ने टीम पर दबंगई और महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाकर कार्रवाई का विरोध कर हंगामा कर दिया।
पढ़ें : मेरठ-शामली में IT की ताबड़तोड़ छापेमारी, नकदी समेत ये सब मिला