संदीप,,, वेदव्यासपुरी स्थित आरएएफ कैंप में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
मेरठ। वेदव्यासपुरी स्थित आएएफ की 108 बटालियन के प्रांगण में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि राजलक्ष्मी पत्नी उप महानिरीक्षक रैपो और सुनीता बिष्ट, क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बटालियन परिसर में महिला सशक्तिकरण विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मियों ने रंगमंच पर अपनी प्रस्तुति देकर समाज में महिलाओं के अभूतपूर्व योगदान को दर्शाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मंचन ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने रस्साकसी, नींबू दौड़, सुई-धागा, रंगोली, सिंगल व डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।