मेरठ। एक तरफ जहां शासन के निर्देश है कि कोरोना संक्रमण को लेकर किसी भी विद्यालय या शिक्षण संस्थान में बिना अनुमति के छात्र नहीं बुलाए जाएंगे। वहीं कंकरखेड़ा के लाला मोहम्मदपुर में लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल में सोमवार को बच्चों को बुलाकर परीक्षा आयोजित की गई। इस संबंध में स्कूल में बच्चों को परीक्षा की एक वीडियो भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मिली है। डीआईओएस गिरजेश चौधरी को पूरे मामले की जानकारी दी गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जब बिना अनुमति स्कूल खोले जाने की जांच कराई तो पता चला है कि यह विद्यालय बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आता है। जिसके बाद डीआईओएस ने बीएसए सतेंद्र सिंह ढाका को पूरे मामले की जानकारी दी। प्रशासन ने इस संबंध में बीएसए को निर्देश दिए हैं कि वह स्कूल प्रबंधक को नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई करें। स्कूल को लेकर नोटिस की कार्रवाई शरू कर दी गई है। मनु चौधरी