सीसीएसयू में ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाएं आज से शुरू
मेरठ। सीसीएसयू में वार्षिक प्रणाली और सेमेस्टर में प्रोफेशनल के साथ मंगलवार से ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। इनमें 12300 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सोमवार को 22961 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 803 छात्र अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र पर नकल की शिकायत नहीं मिली। कैंपस में आयोजित परीक्षाओं के लिए आज कार्यक्रम जारी किया जाएगा
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी फाइनल के एक लाख 80 हजार छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें मंगलवार से सेमेस्टर में ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। इस परीक्षा में 12 हजार 300 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। एमए-एमएससी-एमकॉम की परीक्षाओं के साथ 19 सितंबर से एलएलबी की परीक्षाएं होंगी। ये सभी परीक्षाएं पहले से बनाए गए 216 सेंटरों पर होंगी। सभी जगह इनका सिटिंग प्लान पहले ही बनाया जा चुका है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण ने बताया कि सोमवार को हुई परीक्षा में 23784 छात्र-छात्राओं में 22961 ने परीक्षा दी। किसी भी सेंटर पर आज नकल का मामला नहीं मिला है।
बीएड में आज से करें प्रवेश पत्र डाउनलोड
सीसीएसयू से संबद्ध बीएड कॉलेजों में छह अक्तूबर से होने वाली परीक्षाओं के लिए मंगलवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस परीक्षा में 32 हजार के करीब छात्र-छात्राएं हैं। इसका पूरा परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है।
चार कोर्सों का रिजल्ट जारी
एमए हिंदी साइकोलॉजी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, बीए-एलएलबी प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम और अष्ठम सेमेस्टर, इसके अलावा एलएलबी प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेेस्टर में दिसंबर-2019 के कॉलेजों का रुका गया रिजल्ट जारी किया गया है।