फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व सैनिकों को फफूंडा में सरकारी योजनाओं की मिली जानकारी

विज्ञापन
फफूंडा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते ग्रामीण व अन्य लोग (ग्रामीण)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। फफूंडा गांव में बृहस्पतिवार को जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और वीर नारियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज के बारे में बताया गया। यह अभियान स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर की पहल पर संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से जोड़कर लाभ दिलाना है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल निर्देश शाह मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ कनिष्ठ सहायक माला और संविदा कर्मचारी आदित्य शर्मा व शोकेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। शिविर में बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता और छात्रवृत्ति की जानकारी दी गई। चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस तथा बेटियों के विवाह के लिए अनुदान सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बताई गईं। करीब 25 पूर्व सैनिकों, ग्राम प्रधान और दो वीर नारियों ने इस शिविर में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें