फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व सैनिक ने बेटे की मौत की सीबीआई जांच मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पूर्व सैनिक खजान सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने बेटे आयुष प्रताप सिंह की संदिग्ध मौत की सीबीआई जांच कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयुष की हत्या एक साजिश के तहत की गई है।
विज्ञापन

खजान सिंह के अनुसार, उनके बेटे की मौत 28 दिसंबर 2025 को गाजियाबाद में हुई थी। उसे एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खजान सिंह ने गांव के एक हेडमास्टर, उनके बेटे और एक शिक्षामित्र सहित कुछ अन्य लोगों पर साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में करीब छह लाख रुपये के गबन का मामला उठाने के बाद कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे थे। इसी बदले के लिए उनके बेटे को निशाना बनाया गया। आयुष आईआईटी की तैयारी कर रहा था और पढ़ाई में होनहार था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें