फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई को गोपनीय जानकारी भेजता था पूर्व सैनिक सौरभ, साक्ष्य जुटाने के बाद एटीएस ने कसा शिकंजा

Sat, 09 Jan 2021 02:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • एटीएस मेरठ ने हापुड़ से सौरभ तो दूसरी टीम ने गोधरा से उसके साथी अनस को धरा
  • एक माह से सौरभ पर नजर रखे थी एटीएस मेरठ की टीम, जमा कर रही थी सुबूत
विज्ञापन
आरोपी पूर्व सैनिक सौरभ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीएस मेरठ ने शुक्रवार को हापुड़ निवासी पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया तो यूपी एटीएस की दूसरी टीम ने सौरभ के साथी अनस को गोधरा गुजरात से दबोचा है। पूछताछ में सामने आया है कि सौरभ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय जानकारी भेजता था। एटीएस और खुफिया विभाग ने सौरभ के बैंक खातों और अन्य गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एटीएस की विशेष टीम करीब एक माह से पूर्व सैनिक सौरभ पर निगाह रखने के साथ उसके खिलाफ ठोस सुबूत जुटाने में लगी थी। हापुड़ के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बिहुनी गांव निवासी सौरभ शर्मा करीब छह माह पहले ही सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। सौरभ के पिता ओमदत्त शर्मा की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें :  यूपी: हापुड़ से पूर्व फौजी गिरफ्तार, एटीएस की टीम कर रही पूछताछ, खुल सकते हैं बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पड़ताल और गोपनीय साक्ष्य जुटाने में एटीएस के साथ अन्य जांच एजेंसी भी काम कर रही थी। जांच में सामने आया है कि सौरभ व्हाट्सएप और इंटरनेट कॉल के माध्यम से जासूसी कर रहा था। 15 दिन पहले भी एटीएस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसके बाद से लगातार एटीएस सुबूत जुटाने में लगी थी और साक्ष्य जुटाने के बाद उस पर शिकंजा कस दिया। 

वहीं, एटीएस ने आरोपी सौरभ के बैंक खातों की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है। एटीएस की टीम जब उसके गांव में पहुंची तो परिवार और गांव के लोगों को यह भनक तक नहीं लगी कि यह टीम एटीएस की है और उसके साथ एक जांच एजेंसी के अधिकारी भी शामिल थे।

गांव में विरोध न हो इसलिए परिवार और आसपास के लोगों से बताया गया कि सौरभ का पत्नी से विवाद है, जिसे पूछताछ के लिए बहादुरगढ़ थाने ले जाया जाएगा। पूर्व सैनिक सौरभ के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन और मेमोरी कार्ड बरामद किए हैं, जिनकी गहनता से जांच चल रही है। बताया गया कि मोबाइल से अहम साक्ष्य मिले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें