डीएन के स्टाफ ने दिया 1.61 लाख का योगदान
मेरठ। डीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, लिपिकों एवं कर्मचारियों के एक दिन के वेतन की धनराशि एक लाख साठ हजार एक सौ पचास रुपये का चेक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा कराया है।
प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि उनके विद्यालय का समस्त स्टाफ सभी प्रदेश व देश के वासियों के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता है। वहीं, मेडिकल के नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ ने 55 हजार 10 रुपये आपदा राहत कोष में जमा कराए हैं।
जिला जाट महासभा ने 1.51 लाख का चेक दिया
मेरठ। जिला जाट महासभा ने बुधवार को कोरोना से बचाव के लिए 1.51 लाख का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में एडीएम वित सुभाष प्रजापति को सौंपा। जाट महासभा के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी सहायता करने का वादा किया। इस दौरान महासभा के अध्यक्ष सत्यवीर सिवाच, महासचिव एवं मीडिया प्रभारी गजेंद्र पायल, रविंद्र मालिक, जितेंद्र धामा आदि मौजूद रहे।