मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में शुक्रवार आधी रात को एक युवक ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। यहां निकाह के बाद विदा होकर दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन की कार को ओवरटेक कर रोका गया। इसके बाद दुल्हन को गाड़ी से खींचकर अपहरण का प्रयास किया गया।
इस दौरान दूल्हे और उसके परिजनों ने आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली। दूल्हे के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, जिसके बाद आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी युवक दुल्हन का पूर्व प्रेमी बताया गया है।