खरखौदा में संजीव गोयल सिक्का का स्वागत करते ग्रामीण (भाजपाई)
खरखौदा। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री संजीव गोयल सिक्का का शुक्रवार को जोरदार स्वागत हुआ। यह स्वागत क्षेत्र के बहरानपुर, धंतला और धनोटा गांवों में किया गया। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उनकी प्राथमिकता कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। सरकार विकास, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता देकर काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं और भाजपा नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा नेता रविंद्र गुर्जर ने कहा कि भाजपा की नीतियां राष्ट्रहित और जनकल्याण पर केंद्रित हैं।