फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार शुरुआत से हर चरण में जीते संगीत सोम, अतुल प्रधान रहे काफी पीछे

Sun, 12 Mar 2017 02:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरधना विधानसभा सीट पर सबकी नजर टिकी थी। लेकिन भाजपा से विधायक और फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने मतगणना के पहले चरण से ही ऐसी शानदार शुरुआत की, जिसका अंतर अतुल प्रधान शुरू से लेकर आखिर तक नहीं पाट सके। संगीत सोम को पहले चरण में 9660 वोट मिले। आठ हजार से अधिक वोटों की बढ़त मतगणना शुरू होते ही उन्होंने बना ली थी। दूसरी विधानसभा की मतगणना में इतना अंतर दूसरे प्रत्याशियों का नहीं रहा। आखिरकार सोम विजयी रहे।
विज्ञापन


पहले चरण में अतुल प्रधान को 1301, बसपा प्रत्याशी हाजी इमरान कुरैशी को 433 और रालोद प्रत्याशी वकील चौधरी को 27 वोट मिले। मतगणना के चरण जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे थे, वैसे-वैसे संगीत सोम को बढ़त मिलती रही। 24 चरणों की गणना में एक भी मौका ऐसा नहीं आया, जब सोम पीछे रह गए हो। हालांकि बीच के कुछ चरण में अतुल प्रधान ने सोम से अधिक वोट लिए। लेकिन यह फर्क मामूली था। इसलिए वह ओवरऑल बढ़त नहीं बना पाए। सरधना, दौराला और सकौती आसपास से संगीत को बंपर वोट मिले।

12वें चरण में सोम 50 हजार का आंकड़ा पार कर चुके थे। उन्हें 56189 वोट मिले। तब अतुल प्रधान के 37749 वोट थे। इमरान कुरैशी शुरू से तीसरे नंबर पर रहे और आखिर तक वह आगे नहीं बढ़ सके। इमरान को 57239 वोट मिले। संगीत सोम ने अतुल प्रधान को 21625 वोट से हराया। वोटिंग के हिसाब से देखा जाए तो संगीत जहां एक तरफा लड़ रहे थे, वहीं अतुल को कई जगहों पर इमरान ने नुकसान पहुंचाया। मुस्लिम वोटों का बंटवारा हुआ। यह वजह रही कि अतुल मुस्लिम क्षेत्र में भी अच्छी बढ़त नहीं बना सके। सोम को हिंदू इलाकों में एकतरफा वोट मिल रहा था। रालोद प्रत्याशी वकील चौधरी को 3920 वोट मिले। वकील उम्मीद से काफी कम वोट ले पाए। मुस्लिम और जाट समीकरण के आधार पर वह खास फर्क नहीं डाल पाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


1087 ने किया नोटा
विधानसभा क्षेत्र में 1087 वोटरों ने नोटा (नन ऑफ दीज एबव) का इस्तेमाल किया। इन वोटरों ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया।  

किसको कितने मत मिले
पार्टी                          प्रत्याशी                 मत
भाजपा                      संगीत सोम             97921
सपा, कांग्रेस गठबंधन     अतुल प्रधान        76296
बसपा                      इमरान कुरैशी           57239
रालोद                      वकील चौधरी           3920
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें