पांडव टीले पर हर घर तिरंगा यात्रा निकालते पुरातत्व विभाग के आधिकारी कर्मचारी स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे के पांडव टीले पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा वरिष्ठ संरक्षक सहायक के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के हस्तिनापुर पांडव टीला के वरिष्ठ संरक्षण सहायक लवकुश सोनी और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण गार्डन इंचार्ज ब्रजमोहन के दिशा-निर्देशों के तहत कस्बे श्री आत्मानंद जैन इंटर कॉलेज के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। तिरंगा यात्रा पांडव टीले पर मौजूद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के कार्यालय से शुरू होकर पांडव टीले पर विभिन्न स्थानों से गुजरी। जिसमें पुरातत्व विभाग और छात्रों ने प्राचीन धरोहर के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अतुल कुमार बंसल व पुरातत्व विभाग के कर्मचारी अरविंद राणा, योगेश शर्मा, शुभम मिश्रा, राहुल गौड़, रविंद्र सैनी एवं टीले पर तैनात पुरातत्व विभाग के कर्मचारी आदि मौजूद रहे। संवाद