फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर में चोरी के बाद भी नहीं लगा चोरों का सुराग, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। मटौर में बड़कली मार्ग स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा करने की मांग की है।
मंगलवार देर रात चोर मंदिर परिसर में घुसे थे। चोर बिजली के तार काटने के बाद सीसीटीवी कैमरे और डीबीआर निकाल ले गए। इसके बाद मंदिर परिसर में लगे बड़े और छोटे पीतल के घंटे, दानपात्र में रखी नकदी, बिजली का सामान और वाई-फाई समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। बुधवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे ग्रामीणों को मंदिर परिसर में सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें