फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की कार्रवाई के बाद भी ई-कचरे में धधकती रही आग

विज्ञापन
किशोरपुर के समीप वन वन अभ्यारण में जल रहे ई कचरे में धधकती आग स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव किशोरपुर के समीप वन आरक्षित क्षेत्र के कृष्ण वन ब्लॉक में ई-कचरा जलाकर प्रदूषण फैलाने के मामले में वन विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। कार्रवाई के दूसरे दिन भी ई-कचरे में आग धधकती रही।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से सेंक्चुअरि क्षेत्र में ई-कचरे को जलाकर उससे मिले अपशिष्ट को अन्य जनपद में ले जाने का कार्य कर रहे थे। जिस पर वन विभाग द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई की गई, लेकिन दूसरे दिन शनिवार को भी ई-कचरे में आग धधकती रही। कचरे से धातु को निकाल कर गाड़ी में भरने के लिए कुछ लोग कार्य कर रहे थे। शपथ पत्र लेते हुए चेतावनी दी थी कि उक्त ई कचरे को वापस उसी स्थान पर ले जाया जाये।


सामान ले जाने के दिए गए थे निर्देश

क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय का कहना है कि आरोपियों पर जुर्माना करने के बाद सारा सामान समेटकर ले जाने तथा भूमि को उपजाऊ कराते हुए पौधरोपण कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने शनिवार को भी ई-कचरा जलाने के साक्ष्य मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें