फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रूट डायवर्जन के बाद भी जाम से जूझते रहे लोग

विज्ञापन
लोकप्रिय रोड के समीप चाैराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। ....... संवाद .... कादिर खान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। दीपावली के मद्देनजर यातायात पुलिस ने की रूट डायवर्जन व्यवस्था शुक्रवार को फिर चौपट हो गई। शहरभर में जाम में फंसे लोग वाहनों में रेंगते रहे। इतना ही नहीं जाम खुलवाने के लिए तैनात की गई यातायात पुलिस भी नाकाम रही।
त्योहारी सीजन को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी है। शहर के मुख्य बाजारों के साथ-साथ मुख्य मार्गों पर भी लोग जाम से जूझते रहे। आबूलेन और बेगमपुल पर जाम में फंसे लोग दो से तीन घंटे बाद ही अपने गंतव्य तक पहुंचे पाए। दिल्ली रोड पर केसर गंज, रेलवे रोड चौराहा, फुटबॉल चौक, शारदा रोड, ट्रांसपोर्ट नगर गेट, भूमिया का पुल पर लंबा जाम लगा रहा। इसके अलावा गढ़ रोड पर बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा पर लंबे जाम में वाहनों के पहिएं थमे रहे। दिनभर लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। खैरनगर, लाला का बाजार, वैली बाजार, कोटला बाजार पर भी जाम लगा रहा। हापुड़ अड्डे से लेकर एल. ब्लाक शास्त्रीनगर तक भी जाम की स्थिति बनी रही। भगत सिंह मार्केट में भी भीड़ होने के चलते जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस जाम खुलवाने में नाकाम साबित हुई। यूं तो सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिस की भी डयूटी लगाई गई, लेकिन वह भी जाम खुलवाने में नाकाम साबित हुई। दिनभर लोग जाम से जूझते हुए दिखाई दिए। शारदा रोड, वैली बाजार और खैरनगर में चार पहिया वाहनों को नहीं जाने दिया गया। इसके अलावा माल रोड पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रहीं। बिजली बंबा बाईपास पर भी लोगों को जाम से परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकप्रिय रोड के समीप चाैराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। ....... संवाद .... कादिर खान

लोकप्रिय रोड के समीप चाैराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। ....... संवाद .... कादिर खान

लोकप्रिय रोड के समीप चाैराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। ....... संवाद .... कादिर खान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें