फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेढ़ माह बाद भी एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, सरसावा। सरसावा सिविल एयरपोर्ट का उद्घाटन हुए डेढ़ महीने से भी अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आज तक भी उड़ानों का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। क्षेत्र के लोगों में इस बात की उत्सुकता बनी है कि आखिर उनके इंतजार की घड़ियां कब खत्म होंगी और कब सरसावा से यात्री वायुयान उड़ानों का संचालन आरंभ होगा।
विज्ञापन

दरअसल, सिविल एयरपोर्ट का उद्घाटन 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से वाराणसी से किया था। सिविल एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में साहिबाबाद के विधायक तथा प्रदेश सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील शर्मा मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन तथा संबोधन के पश्चात घोषणा की थी कि पांच नवंबर को पहली उड़ान उनके विधानसभा क्षेत्र हिंडन की होगी। उद्घाटन वाली शाम 20 अक्तूबर को ही जिला प्रशासन ने सूचना जारी करते हुए बताया था कि सरसावा सिविल एयरपोर्ट से सर्वप्रथम हिंडन, मुरादाबाद, वाराणसी, कुशीनगर तथा गोरखपुर शहरों के लिए उड़ाने आरंभ हो जाएगी। एयरपोर्ट के उद्घाटन के डेढ़ माह से भी अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आज तक भी किसी भी एयरलाइन कंपनी ने किसी भी शहर के लिए उड़ानों का शेड्यूल जारी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें