फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसआईआर में फार्म भरने के बाद भी नहीं हुई फीडिंग, मतदाताओं ने विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला बैरून सराय में बूथ संख्या 62-63 में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान गंभीर खामी सामने आई है। यहां 103 मतदाताओं के फार्म भरने के बावजूद ऑनलाइन फीडिंग नहीं की गई। इसके चलते मतदाता तहसील पहुंचे और विरोध जताया।
विज्ञापन

मोहल्ले के आवेदकों ने बताया कि फार्म तहसील में ढेरों में पड़े मिले। बीएलओ अर्चना ने कहा कि सभी फार्म ऑनलाइन करने के लिए जमा करा दिए गए हैं। बावजूद इसके फीडिंग नहीं हुई थी। मामले को नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह के सामने रखा गया, लेकिन उन्होंने भी समस्या का समाधान नहीं किया और व्यस्तता का हवाला दिया। इस मौके पर मुख्तार खान, गुलजार खान, मोहसिन अंसारी, अशरफ खान सहित अन्य लोग मौजूद थे। पीड़ितों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही। एसआईआर कार्य तेजी से चल रहा है। लेकिन बड़े स्तर पर खामियां सामने आ रही हैं। कहीं गलत फीडिंग हो रही है तो कहीं फार्म भरने के बाद भी ऑनलाइन नहीं किए जा रहे हैं। इससे मतदाताओं में नाराजगी बढ़ रही है। नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मामला सामने आया है। एसडीएम फील्ड में होने के कारण फीडिंग नहीं हो सकी थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी फार्म तुरंत ऑनलाइन कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें