फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक माह बाद भी रेलवे कर्मचारी की हत्या का खुलासा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। एक माह बीतने के बाद भी मुंडाली पुलिस रेलवे कर्मचारी विवेक चौहान की हत्या का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे परिजनों में रोष है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लू-बक्सर निवासी विवेक चौहान रेलवे विभाग में की-मैन के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में खरखौदा रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। चार जनवरी की रात अपने घर से डयूटी पर जाते समय अजराडा चौराहे के पास बदमाशों ने उनके सीने पर चाकू से हमला कर दिया था। विवेक की मेडिकल ले जाते समय मौत हो गई थी। मृतक विवेक चौहान के परिजन हत्या का खुलासा कराने के लिए एडीजी भानु भास्कर व एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा से मिलकर हत्या के खुलासे की गुहार लगा चुके हैं, परंतु हत्या का पर्दाफाश नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

उधर, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने मामले के खुलासे के लिए एसपी देहात अभिजीत कुमार के नेतृत्व में चार टीमें गठित की थी और सर्विलांस की दो टीमें भी लगाई हैं। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। वारदात जंगल क्षेत्र में घटित हुई थी इसलिए जांच को आगे बढ़ाने में परेशानी आ रही है लेकिन पुलिस सही दिशा में कार्य कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। परिजनों का कहना है कि उसकी किसी से भी रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन

एसओ मुंडाली राम गोपाल सिंह और सीओ किठौर प्रमोद सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें